जिलाधिकारी ने एस आई आर कार्यों का किया औचक निरीक्षण
वाराणसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्रों की फीडिंग और मैपिंग के कार्यों का आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा कटिंग मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज का फिर से औचक निरीक्षण किया गया और बूथवार फीडिंग तथा मैपिंग की अद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। ...









