73 करोड़ की लागत से बनेगा 27 किमी लंबा स्टेट हाईवे, 50 ग्राम पंचायतों को होगा लाभ
वाराणसी।73.71 करोड़ रुपये की लागत से 27 किलोमीटर लंबा स्टेट हाईवे बनाने की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है और मंजूरी मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। यह स्टेट हाईवे कछवां रोड से शुरू होकर कपसेठी, बाबतपुर और चौबेपुर मार्ग से होते हुए निकलेगा। ...




