Editor

दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

रोहनिया। सगहट निवासी भोनू यादव की पुत्री अंकिता देवी नामक महिला ने कपसेठी थाना क्षेत्र के कुरु गांव के अपने पति अरुण यादव सहित ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है।महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि उसके पति अरुण यादव, श्वसुर परमानंद यादव और अन्य ससुराल वालों ने उससे 20 लाख रुपये नगद और चार पहिया गाड़ी की मांग की थी। महिला के पिता ने 10 लाख रुपये नगद और 5 लाख रुपये के आभूषण दिए थे, लेकिन ससुराल वाले और मांग करने लगे।महिला का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे गंदी नजर से देखा और छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment