Editor

विदेशी महिला यात्री ने किया खान-पान स्टॉल का उद्घाटन

वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर गुरुवार को खान-पान स्टॉल का उद्घाटन एक विदेशी महिला यात्री ने किया। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली जेनेवीव ली बी ने स्टॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद वह काफी उत्साहित नजर आईं और “आई लव माई इंडिया” कहते हुए स्टॉल से नाश्ता भी किया।
स्टॉल के उद्घाटन के बाद जेनेवीव ली बी वंदे भारत एक्सप्रेस से आगरा के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर एल.के. राय, मंडल वाणिज्य निरीक्षक विनय यादव, कार्यालय अधीक्षक अखिल अहमद, टीटी रूद्र नारायण पाठक, टीटी अमृत राय, वीरेंद्र यादव और विनोद पाल सहित अन्य रेलकर्मी भी मौजूद रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment