
हरहुआ। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सातों महुआ क्रॉसिंग के पास करीब आठ बजे एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केराकत निवासी संजय यादव अपनी कार से पांडेपुर स्थित आवास जा रहे थे। जैसे ही वे सातों महुआ क्रॉसिंग के पास पहुंचे, वाराणसी से बाबतपुर की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक सड़क पार करने लगा। अचानक सामने ट्रैक्टर आने पर चालक ने वाहन नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन कार सीधे ट्रैक्टर से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे चालक संजय यादव की जान बच गई और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हरहुआ पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लगातार हादसों से दहशत में ग्रामीणों में
स्थानीय लोगों का कहना है कि सातों महुआ क्रॉसिंग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। डिवाइडर पर लगे बड़े पौधों के कारण सड़क पार करते समय वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि
यहां हर महीने 2–3 हादसे होते हैं।
न तो पर्याप्त लाइटिंग है और न ही ट्रैफिक व्यवस्था
होली से एक दिन पहले भी इसी स्थान पर एक हादसे में एक बिजलीकर्मी की मौत हो चुकी है ग्रामीण लोगों ने प्रशासन से यहां ट्रैफिक सिग्नल, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में बड़े हादसों को रोका जा सके।