
वाराणसी-कोडिन कफ सिरप मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रशांत उपाध्याय उर्फ लड्डू के मड़ौली/महमूरगंज स्थित आवास पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई और धारा 84 बीएनएसएस की उद्घोषणा की। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर विधिक प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान आसपास के लोगों को भी मुनादी के माध्यम से सूचित किया गया कि आरोपी न्यायालय में उपस्थित हो, अन्यथा आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।
