Editor

फूलपुर पुलिस की कार्रवाई: जुआ खेलते हुए 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹2630 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार 25 मार्च 2026 को थाना फूलपुर के उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह (चौकी प्रभारी कंठीराव) ने पुलिस टीम के साथ ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।

VK Finance

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम ताड़ी के पास ताड़ी कर्बला के निकट छापेमारी की, जहां तीन लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी ली, जिसमें ₹1420 नगद तथा मालफड़ के ₹1210 सहित कुल ₹2630 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

इस मामले में थाना फूलपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 91/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • इस्तियाक अंसारी (56 वर्ष), निवासी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर, वाराणसी
  • अशोक सेठ (34 वर्ष), निवासी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर, वाराणसी
  • मंगल कुमार (42 वर्ष), निवासी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर, वाराणसी

🚔 पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment