Editor

पेट्रोल पंपों पर मिलेगा राशन वाला केरोसिन

ईंधन संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने नियमों में अस्थायी ढील देते हुए देशभर के पेट्रोल पंपों के माध्यम से राशन वाला केरोसिन बेचने की अनुमति दे दी है। यह व्यवस्था अगले 60 दिनों तक लागू रहेगी। सरकार का कहना है कि इस फैसले से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी, जहां अब भी केरोसिन का उपयोग खाना बनाने और रोशनी के लिए किया जाता है। अधिकारियों के अनुसार, पेट्रोल पंपों पर निर्धारित मात्रा और तय दर पर केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment