Editor

आराजी लाइन ब्लॉक पर गोष्ठी एवं चौपाल का आयोजन

राजातालाब।उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित विचार गोष्ठी एवं चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल एवं बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव तथा खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार के नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सहजन व अमरूद के पौधों का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल पूरा होने पर सरकार द्वारा दिए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों को बताया।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पशुपालन विभाग से डॉक्टर ललिता शर्मा , सीडीपीओ सुजीत सिंह के अतिरिक्त विकास खंड के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment