Editor

वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत 6 लड़कियां गिरफ्तार; दो नाबालिग भी हिरासत में

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोना तालाब इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर संचालिका समेत छह युवतियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई युवतियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं, जिन्हें फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

VK Finance

जानकारी के अनुसार, सोना तालाब क्षेत्र के एक मकान में कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सारनाथ थाना पुलिस ने मौके पर छापा मारकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

फिलहाल सभी युवतियों को सारनाथ थाने लाया गया है, जहां एसीपी सारनाथ और पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और यह धंधा कब से संचालित किया जा रहा था।

मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment