Editor

परमहंस कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर जान देने की आशंका

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की परमहंस कॉलोनी में रविवार शाम एक किराए के मकान में रह रही एक 5 वर्षीय बच्चे की मां अन्नू विश्कर्मा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है।पति किसी दवा कम्पनी में काम करता है।
सूचना मिलते ही पांडेयपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । मौके पर लड़की पक्ष के लोग पहुच रहे है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला किराए पर रह रही थी और उसके साथ उसका बच्चा भी रहता था। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment