Editor

मंडुवाडीह में मकान मालिक पर हमला कर भागे चोर

वाराणसी।औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर-महेशपुर में बंद मकान का दरवाजा तोड़कर दिनदहाड़े घुसे चोरों ने घर का पूरा सामान खंगाल कर बोरे इत्यादि में समेट लिया लेकिन उसी समय अचानक से घर का मालिक आ पहुँचा।मकान मालिक ने घर में मौजूद दो चोरों को ललकारा तो
चोरों ने हमला कर धक्का दे दिया।चोरों के अचानक से हुए हमले से मकान मालिक गिर पड़े और चोर फरार हो गए।घटना के बाद शोरगुल सुनकर जुटे कॉलोनी के लोगों ने घर में जाकर देखा तो 5 कमरों में रखी पूरी आलमारी व लगभग आधा दर्जन बक्शे का ताला टूटा हुवा था और पूरे घर में सामान बिखरा हुआ था।सूचना पर पहुँची मंडुवाडीह थाने को फ़ोर्स ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।इस घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक चांदपुर-महेशपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रघुवंश नगर कॉलोनी में तीन सगे भाइयों अशोक सिंह, राज कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह का संयुक्त मकान है।स्वर्गीय अशोक सिंह की पत्नी रेनू सिंह किडनी ट्रांसप्लांट के इलाज के लिए इन दिनों बेटे प्रभात के साथ बैंगलोर में हैं।राजकुमार सिंह व राजेश कुमार सिंह ने भी अपना नया मकान कहीं और बनवाया है।दोनों भाई अपने परिवार के साथ रात में अपने-अपने नए मकान पर थे।तीनों भाइयों का पूरा सामान रघुवंश नगर कॉलोनी के मकान के कमरों में बंद है।गुरुवार की सुबह राजेश कुमार सिंह मकान पर पहुँचे।मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर घुसे तो बिखरा सामान देखकर भौचक्का रह गए।अंदर गए तो दो की संख्या में दुस्साहसी चोरों ने प्लास्टिक के बोरों में सामान पैक कर लिया था।चोरों को देखते ही राजेश ने उन्हें ललकारा।दुस्साहसी चोरों ने उनपर हमला बोल दिया और धक्का देकर दीवार फांदकर फरार हो गए।इस दुस्साहस पर कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment