Editor

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने नीरज पाण्डेय, किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष

Hamari sevaye

राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के ढढोरपुर राजातालाब के निवासी कांग्रेस नेता तथा निवर्तमान जिला सचिव नीरज पाण्डेय को किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस आशय का पत्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया है। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। वे किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे हैं तथा खेती-बाड़ी में अनुदान और कृषि उत्पादन के समर्थन मूल्य में वृद्धि को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं। मनोनयन पर पत्रकारों से बातचीत में नीरज पाण्डेय ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनपद के किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करना और पार्टी के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment