Editor

कोतवाली पुलिस ने गोला दीनानाथ में दो मकानों पर मारा छापा, आतिशबाजी बनाने की सामग्री बरामद

Hamari sevaye

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

VK Finance

वाराणसी- कोतवाली पुलिस ने गोला दीनानाथ इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में आतिशबाजी बनाने की भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। मुखबिर की सूचना पर एसीपी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों मकानों से बारूद, सुतली बम, फुलझड़ी और पटाखा बनाने की अन्य सामग्री के बोरे बरामद हुए। मौके पर एसीपी कोतवाली मौजूद रहे।और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। पुलिस ने सामग्री को जब्त कर दोनों मकानों को सील कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर बम डिस्पोजल स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी बिना लाइसेंस के दीपावली के लिए अवैध रूप से आतिशबाजी तैयार कर रहे थे। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment