Editor

फर्जी दस्तावेज और रिश्वतखोरी के आरोप में लेखपाल गिरफ्तार

Hamari sevaye

ज्ञानपुर पुलिस ने दुर्गागंज तिराहे के पास से पकड़ा, मोबाइल बरामद

VK Finance

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

भदोही। ज्ञानपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और रिश्वतखोरी के आरोप में वांछित राजस्व लेखपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार ज्ञानपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 104/26 में आरोपी लेखपाल मुरलीधर गौतम वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ज्ञानपुर पुलिस ने दुर्गागंज तिराहे के पास से मुरलीधर गौतम को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुरलीधर गौतम पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद, निवासी दरवासी, थाना कोईरौना, भदोही के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 53 वर्ष है और वह राजस्व लेखपाल के पद पर कार्यरत है। उसका वर्तमान पता ग्राम फत्तूपुर बभनान बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामधनी यादव, कांस्टेबल अरुण कुमार और पीआरडी जवान हीरालाल शामिल रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment