Editor

भदोही के पेड़ा-गुझिया कारोबार को मिलेगी सरकारी मदद

Hamari sevaye

नए कारोबार शुरू करने और पुराने काम को बढ़ाने के लिए मिल सकेगी आर्थिक सहायता

VK Finance

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

भदोही के पारंपरिक खाद्य उत्पाद बनाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण सहायता योजना के तहत जिले के खोया पेड़ा, गुझिया, रबड़ी, ठेकुआ और दाल पीठा को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस योजना का लाभ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई की दुकान चलाने वाले कारोबारी और नए उद्यमी ले सकते हैं। इसके अलावा इन खाद्य उत्पादों को बनाने वाली संस्थाएं भी योजना के तहत अपने कारोबार को शुरू या बड़ा करने के लिए आर्थिक सहायता ले सकती हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। किसी खास शैक्षिक योग्यता की जरूरत नहीं है। आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य ने पहले किसी सरकारी स्वरोजगार योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
योजना में सामान्य वर्ग के लाभार्थी को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत पैसा खुद लगाना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर वर्ग के लाभार्थियों को 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान देना होगा।
परियोजना की लागत के आधार पर सरकार की ओर से मार्जिन मनी की सहायता भी दी जाएगी। कारोबार के सफल संचालन के दो साल बाद यह राशि बैंक ऋण में अनुदान के रूप में समायोजित की जाएगी।
इच्छुक लोग योजना के लिए एमएसएमई विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। योजना से भदोही के पारंपरिक खाद्य कारोबार को बढ़ावा मिलने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment