
लखनऊ-उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने महानवमी के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार पहले 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी और विजयदशमी का अवकाश घोषित किया गया था।
अब शासन ने निर्णय लिया है कि दिनांक 19 अक्टूबर 2026, दिन सोमवार को निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन महानवमी का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।इस संबंध में प्रमुख सचिव एस.पी.एस. रंगाराव की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। 17 नवंबर 2025 की मूल विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित समझा जाए, शेष अंश यथावत रहेंगे।
