Editor

सांसद और अभिनेता सनी देओल की गुमशुदगी के लगे पोस्टर, ढूंढकर लाने वाले को 50 हजार इनाम देने को कहा

Breaking news, Breaking news today, New delhi, New delhi breaking, New delhi breaking news, New delhi news, Today news, Today's news, सांसद और अभिनेता सनी देओल की गुमशुदगी के लगे पोस्टर

Hamari sevaye

पठानकोट के हलका भोआ के लोगों ने सरना बस स्टैंड में जगह-जगह सांसद सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगाकर रोष जताया। जिले में यह सांसद के गुमशुदगी के पहली बार पोस्टर नहीं लगे। इससे पहले जिले के हलका पठानकोट और सुजानपुर में भी सांसद सनी देओल के लापता के पोस्टर लगाए थे, लेकिन सांसद ने एक बार भी लोगों का दर्द जानने की कोशिश नहीं की।
रविवार को सांसद के लापता वाले पोस्टर बसों में सफर करने वाले लोगों को दिए और बसों पर चिपकाए गए, ताकि कहीं न कहीं उनकी तकलीफ की आवाज सांसद तक पहुंच सके। रोष जता रहे लोगों ने कहा कि जब से जिला गुरदासपुर और पठानकोट के सांसद सनी देओल बने हैं, वह न तो दोनों जिलों में दोबारा दिखाई दिए हैं और न ही कोई विकास कार्य उनकी तरफ से करवाया गया।
लोगों ने कहा कि 2024 में होने वाले चुनावों में कोई भी पार्टी ऐसे लोगों को टिकट न दें, क्योंकि सनी देओल ने लोगों को बेवकूफ बनाकर जीत हासिल की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर कोई सांसद सनी देओल को ढूंढकर लाता है तो उसको वह 50 हजार रुपये इनाम भी देंगे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment