

The VOICE INDIA News-kolkata

कोलकाता/हावड़ा: श्री हनुमान कथा के लिए पहली बार कोलकाता पहुंचे पूज्य बागेश्वर धाम सरकार का एयरपोर्ट पर भक्तों ने भव्य और जोरदार स्वागत किया।
सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एयरपोर्ट पर पहुंचे और पुष्पमालाएं पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर पूज्य सरकार का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा एयरपोर्ट परिसर “जय राम, जय श्री बागेश्वर बालाजी भगवान” के जयघोष से गूंज उठा।
पूज्य सरकार 6 सितंबर तक पश्चिम बंगाल में रहेंगे, जहां वे भक्तों को श्री हनुमान कथा का रसपान कराएंगे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
वहीं, अब 4 से 6 सितंबर तक होने वाली श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। 🚩🙏