Editor

वरुणा तट के शास्त्री घाट पर जलाए गए 2100 दीपक

Hamari sevaye

वाराणसी। वरुणा तट के शास्त्री घाट का नजारा शुक्रवार की शाम देखने लायक था। आसपास के सैकड़ों लोगों ने घाट पर उपस्थित होकर लोक चेतना संस्था के सहयोग से 2100 दीपक जलाए। जिसमें लोक चेतना,मीरा फाउंडेशन सहित सनबीम वरुणा हॉस्टल के छात्र भी शामिल हुए।
सामाजिक संस्था लोक चेतना उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में देव दीपावली के अवसर पर इक्कीस सौ दीप प्रवज्जलित कर घाट को जगमग कर दिया गया। इस दौरान सीढ़ियों तथा मंच सहित नदी के तट पर दीपदान किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। और रंगोली बनाने तथा दीप प्रवज्जलित करने में अपना सहयोग दिया। लोक चेतना संस्था के अध्यक्ष के के उपाध्याय, कैलाश सिंह, निशांत बरनवाल, प्रियंका सिंह, राजन सिंह, भानु प्रताप सोनू, डॉ पुष्पा यादव, बृजेश श्रीवास्तव, उदय कृष्णा सिंह, सतेंद्र कुमार सहित छात्र और नागरिकों ने एक दूसरे का सहयोग कर दीप जलाए।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment