Editor

लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 मोबाइल, नकदी और ऑटो बरामद

Hamari sevaye

वाराणसी। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंडुवाडीह पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, 2,120 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।

VK Finance

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:15 बजे मुखबिर की सूचना पर मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ब्लाक रोड, शिवदासपुर से तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल बिंद (25), अमन गोस्वामी (19) और अवधेश कुमार उर्फ आयान (20) के रूप में हुई है।

मामले में पीड़ित ने मंडुवाडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए मोबाइल फोन और 3,000 रुपये लूट लिए थे। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, चंद्रशेखर यादव, सत्यानंद यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment