Editor

हत्या के आरोपियों को शरण देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, खेतासराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hamari sevaye

जौनपुर जनपद के थाना खेतासराय पुलिस ने हत्या के वांछित और इनामी अभियुक्तों को शरण देने वाले 8 सहयोगियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया।

VK Finance

मामला थाना खेतासराय में दर्ज मुकदमा संख्या 90/2026, धारा 103(1) बीएनएस से जुड़ा है, जिसमें वांछित अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने सोंगर मोड़ के पास कब्रिस्तान के नजदीक इनामिया अपराधियों को शरण दी और उन्हें फरार होने में मदद की।

गिरफ्तार किए गए सभी 8 अभियुक्त अलग-अलग गांवों के निवासी हैं और इनके खिलाफ थाना खेतासराय में मुकदमा संख्या 91/2026 के तहत धारा 253, 212, 132, 109, 191(2), 191(3) और 190 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में खेतासराय थाना पुलिस की पूरी टीम सक्रिय रही, जिसमें उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment