Editor

मायावती ने यूपी में होने वाले भतीजे के सभी चुनावी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया


बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद पर दर्ज किए मुकदमे के बाद मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। मायावती ने यूपी में होने वाले भतीजे के सभी चुनावी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

VK Finance

लोकसभा चुनाव को लेकर 28 अप्रैल को बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद की सीतापुर में जनसभा थी। जनसभा के दौरान आकाश आनंद ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। विरोधियों के खिलाफ बोलते हुए आकाश आनंद भाजपा को लेकर अचानक उग्र हो गए। राजा कॉलेज मैदान में आयोजित बसपा की रैली में आकाश आनंद भाजपा के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी। भाजपा की यूपी और केंद्र सरकार पर हमलावर हुए आकाश आनंद ने कहा, इनकी नीयत नहीं है। इनकी इच्छा नहीं है कि आप कभी रोजगार में आ जाओ। ऐसी सरकार जो कभी रोजगार नहीं देती पढ़ने नहीं देती।

ऐसी सरकार का कोई हक नहीं आपके बीच आने का। ऐसे लोग अगर आपके बीच में जाएं तो वोट की जगह जूता और चप्पल मारने का काम करना। आकाश आनंद की इस टिप्पणी को चुनाव आयोग ने हिंसा फैलाने के रूप में लिया। इसके बाद पुलिस ने आकाश आनंद व श्याम किशोर अवस्थी, अक्षय कालरा व आयोजक विकास राजवंशी संमेत 35 लोगों पर भड़काऊ व हिंसक भाषण, असंसदीय भाषा का प्रयोग करने को लेकर रोक लगाया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment