Editor

यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई: 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ISI और पाक गैंगस्टर से जुड़े तार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराबंकी निवासी दानियल अशरफ और कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा के रूप में हुई है। एटीएस के अनुसार दोनों आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहे थे।

VK Finance

जांच एजेंसियों के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए इनका संपर्क विदेशी नेटवर्क से हुआ था। आरोप है कि दोनों संवेदनशील प्रतिष्ठानों, पुलिस थानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर हमले की साजिश रच रहे थे। एटीएस ने कृष्णा मिश्रा को गोरखपुर से जबकि दानियल अशरफ को बाराबंकी से गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उन्हें देश विरोधी गतिविधियों के लिए लगातार उकसाया जा रहा था। सुरक्षा एजेंसियां अब इनके संपर्कों, फंडिंग और संभावित नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment