Editor

घर बैठें जमा करें अपने भवन का कर, भवनों में क्यू आर कोड लगना हुआ शुरु

          

घर बैठें जमा करें अपने भवन का कर, भवनों में क्यू आर कोड लगना हुआ शुरु

VK Finance

नगर आयुक्त ने किया क्यू आर कोड की हुई लांचिंग

नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा ने आज भवनों में क्यू आर कोड लगाने की प्रकिया की शुरूआत करा दी, आज नगर आयुक्त के द्वारा स्वयं अस्सी क्षेत्र में स्थित भवन स्वामी के घर जाकर क्यू आर कोड को चस्पा कराते हुए इस अभियान की शुरूआत की। अस्सी क्षेत्र में स्थित भवन संख्या बी0 1/3-सी, श्री राजा चंद्र भूषण शाह के पुत्र के द्वारा यूपीआई के मध्यम से अपने भवन का सफलता पूर्वक गृहकर जमा किया गया। जमा करने के पश्चात भवन स्वामी के व्हाटसेप और ईमेल पर जमा करने की रसीद प्राप्त हो गई, जिससे उनके द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। क्यू आर कोड लगाने की प्रक्रिया प्रथम चरण में भेलूपुर जोन से प्रारंभ की गई है, इसके बाद नगर के सभी लगभग दो लाख पच्चीस हजार भवनों में क्यू आर कोड लगाया जाएगा। इस क्यू आर कोड के माध्यम से कोई भी भवन स्वामी अपने भवन का गृहकर, जलकर, सीवर कर घर बैठें यूपीआइ के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आने वाले दिनों में घर घर से कूड़ा उठान की भी मॉनिटरिंग इस क्यू आर कोड से की जाएगी, नगर निगम वाराणसी के द्वारा इस प्रक्रिया पर कार्यवाही की जा रही है, जो आगामी कुछ दिनों में नागरिकों को इसका लाभ प्राप्त होगा। क्यू आर कोड लगाने की कार्यवाही सीएसआर के माध्यम से एक्सिस बैंक के द्वारा किया जा रहा है। क्यू आर कोड के लांचिंग के इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता श्री मोइनुद्दीन, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री राकेश कुमार सोनकर, पीआरओ श्री संदीप श्रीवास्तव, कर अधीक्षक भेलूपुर, प्रोग्रामर श्री दिनेश दूबे, एक्सिस बैंक के क्लस्टर हेड श्री मोहम्मद आशफी, श्री अरविंद वर्मा, गवर्नमेंट आर एम श्री रवि सिंह आदि उपस्थित थे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment