Editor

काशी की माटी का सच्चा साथी था हूं और अंतिम दम तक रहूंगा, यह मेरा वचन है

काशी की माटी का सच्चा साथी था हूं और अंतिम दम तक रहूंगा, यह मेरा वचन है

VK Finance

इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्यासी अजय राय अपने चुनावी कैंपेन के दौरान लगातार काशी की अलग अलग गलियों और और मुहल्लों में जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की । जनसंपर्क के क्रम में श्री अजय राय ने रेवड़ी तालाब, लल्लापुरा, गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा आदि विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से संपर्क किया । इस दौरान लोगों ने श्री अजय राय का गर्मजोशी के साथ, गगनभेदी जय घोष और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया । इस दौरान लोगों ने कहा कि अजय राय सिर्फ एक प्रत्यासी भर नही हैं बल्कि वे हमारे भाई और परिवार के सदस्य हैं । हर कठिन से कठिन समय में अजय राय हम लोगों के साथ खड़े रहते हैं। नोट बंदी, कोरोना काल में ऑक्सीजन, इंजेक्शन, दवा, भोजन, रसोई, खून आदि सभी जरूरतों में अजय राय ने अपनी काशी की जनता का खुले दिल से सहयोग किया । परिस्थितियों से कभी भी हिम्मत न हारने वाले व्यक्ति का नाम है अजय राय । वे हमारे प्रत्यासी ही नही बल्कि हमारे बेटे और भाई हैं । हम दुआ करते हैं कि इस बार के चुनाव में पूरे देश में इंडिया गठबंधन और काशी में अजय राय जी विजई हों ।

,_________________
शैलेंद्र सिंह, प्रवक्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं डॉ नृपेंद्र नारायण सिंह प्रवक्ता वाराणसी कोंग्रेस

खबर को शेयर करे

Leave a Comment