Editor

बारिश व कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, 12 फ्लाइट निरस्त, यात्रियों ने किया हंगामा

Breaking news, Breaking news today, Today news, Today's news, Varanasi breaking news, Varanasi latest news, बारिश व कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

Hamari sevaye

बारिश के साथ कोहरा और धुंध से परिवहन सेवा ध्वस्त रही। विमान सेवाओं पर इसका खासा असर दिखा। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों को आने-जाने वाली 12 फ्लाइट निरस्त करनी पड़ी। वहीं कई को डायवर्ट करना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। नाराज यात्रियों और उनके परिजनों ने टर्मिनल बिल्डिंग में हंगामा भी किया। दरअसल, एक ही दिन कई फ्लाइट के निरस्त होने से टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई। फ्लाइट के इंतजार में काफी संख्या में यात्री जमीन पर बैठे नजर आए। परेशान यात्री और उनके परिजनों ने एयरलाइंस के अधिकारियों से जानकारी लेनी चाही, लेकिन कोई समुचित जवाब नहीं मिला। इससे नाराज यात्रियों और उनके परिजनों ने टर्मिनल बिल्डिंग में हंगामा किया। वाराणसी एयरपोर्ट से बंगलुरू, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता और पुणे जाने वाली फ्लाइट निरस्त रही। वहीं इंडिगो की अहदमाबाद, अकासा एयर की मुंबई और एयर इंडिया की शारजाह की फ्लाइट देर से पहुंची। इंडिगो बंगलुरू की फ्लाइट निर्धारित समय पर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची, लेकिन रनवे पर दृश्यता कम होने की वजह से काफी देर तक हवा में चक्कर काटता रहा। इसके बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment