Editor

एयर शो 2026 को लेकर डीआईजी ने किया डीडीयू जंक्शन और घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Hamari sevaye

वाराणसी। वाराणसी में 22, 24 एवं 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने आज 18 अक्टूबर को पीडीडीयू जंक्शन और चंदौली के घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र के साथ पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बहादुरपुर स्थित पार्किंग स्थल तथा घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा आमजन एवं यात्रियों के सुगम आवागमन की तैयारियों की समीक्षा की गई। संभावित भीड़ को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और वाहनों के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए गए। बाद में रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर डीआईजी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी और पार्किंग स्थलों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करें, जिससे एयर शो के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment