Editor

बस्ती CO सिटी सतेंद्र भूषण तिवारी ने पेश की मानवता की मिसाल

Hamari sevaye

बस्ती जनपद में CO सिटी सतेंद्र भूषण तिवारी ने अपने एक अनोखे कार्य से मानवता की मिसाल पेश की। घटना तब शुरू हुई जब परमात्मा प्रसाद मिश्रा नामक वृद्ध व्यक्ति, जो पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के निवासी हैं और मुंशी का काम करते हैं, अपनी साइकिल गायब होने की शिकायत दर्ज कराने के लिए CO सिटी के कार्यालय पहुंचे। वृद्ध की आर्थिक स्थिति और उसकी परेशानी देखकर CO सिटी सतेंद्र भूषण तिवारी भावुक हो गए।

VK Finance

सीओ सिटी ने न केवल उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की, बल्कि उन्हें एक नई साइकिल भेंट कर दी। इस अद्वितीय कार्य से वृद्ध परमात्मा प्रसाद मिश्रा का चेहरा खिल उठा और उन्होंने CO सिटी को ढेरों आशीर्वाद दिए।

इस घटना के बाद CO सिटी सतेंद्र भूषण तिवारी के इस कदम की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है और उनकी प्रशंसा की जा रही है। यह घटना न केवल पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सही समय पर किया गया छोटा सा कार्य किसी के जीवन में बड़ी खुशियाँ ला सकता है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment