Editor

उन्नाव: लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, गंगाघाट पुलिस ने आजाद मार्ग के पास से दबोचा

Hamari sevaye

उन्नाव। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

VK Finance

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना गंगाघाट में मुकदमा अपराध संख्या 400/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) और 87 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी प्रांशू पुत्र स्वर्गीय राजबाबू निवासी ग्राम घूरखेत, थाना पुरवा, जनपद उन्नाव वांछित चल रहा था।

12 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक विनोद सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रांशू (करीब 24 वर्ष) को पोनी कट, आजाद मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनोद सिंह और कांस्टेबल कोमल प्रसाद शामिल रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment