Editor

अपनी 10 वर्ष पुरानी मांगों के समर्थन में एनआरएलएम कर्मचारियों का आज लखनऊ में लगेगा जमावड़ा

Hamari sevaye

लखनऊ

VK Finance
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत उत्तर प्रदेश के समस्त कर्मचारी जिसमें ब्लॉक मिशन प्रबंधक, जिला मिशन प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर का अपने 10 वर्ष पुरानी मांगों के समर्थन में आज लखनऊ में लगेगा जमावड़ा। 
  उक्त आशय की जानकारी देते हुए एन आर एम कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मोघा ने पत्रकारों को बताया कि हमारी 10 वर्ष पुरानी मांगे हैं। जिसको शासन और प्रशासन द्वारा लागू किए जाने हेतु आज लखनऊ के नवाबों की शहर में उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारियों का आज जमावड़ा होगा। प्रारंभिक कार्यक्रम श्री काशीराम ग्रीन इको गार्डन के पार्क में सभी कर्मी एकत्र होंगे 10:00 बजे। 11:00 बजे दिवंगत जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक,  कंप्यूटर ऑपरेटर कै श्रद्धांजलि सभा होगा। उसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में विशाल रैली निकाली जाएगी।
 हम कार्मिकों को मांग है कि पिछले 10 वर्ष पहले सरकार द्वारा जो हमारा मासिक सैलरी थी उसमें प्रति वर्ष 7% बढ़ोतरी किया जाएगा जो आज तक कभी नहीं हुआ। सेवा के दौरान विभिन्न प्रकार के सुविधाओं को दिया था जो बाद में जाकर बंद कर दिया गया। इसे प्रारंभ किया जाए। कर्मचारियों को जीवन बीमा, हेल्थ बीमा भी लागू करना था जो आज तक नहीं हुआ। हमारे कार्मिक कार्य करते-करते शहीद हो गए। उनके परिवार बेगाने हो गए उनको उन परिवारों को अहेतुक सहायता प्रदान किया जाय। ग्राम स्तर विभिन्न प्रकार के कैडर जो चंद्र रूपयों में सेवा देती है उसे चंद्र रुपया से बढ़कर सम्मानजनक  मानदेय दिया जाए। 
   संगठन के जिला देवरिया के जिलाध्यक्ष लियाकत अहमद ने कहा कि हमारे जनपद के समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर आज 10:00 बजे *मान्यवर श्री काशीराम ग्रीन इको गार्डेन धरना स्थल* पर पहुंचेंगे। जो अपने-अपने घरों से निकल चुके हैं।
खबर को शेयर करे

Leave a Comment