Editor

चंदौली में मिशन शक्ति अभियान फेज-5: एसपी आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में एन्टीरोमियो टीम का जागरूकता अभियान

Hamari sevaye

चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में एन्टीरोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत छात्राओं और महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई और साइबर अपराधों व सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

VK Finance

अभियान के तहत चंदौली जिले के सभी थानों के पुलिस बल ने गांवों, स्कूलों और कॉलेजों में चौपालों का आयोजन किया। इन चौपालों का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं के निस्तारण और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस पहल के अंतर्गत “शक्ति दीदी” की शुरुआत की गई है, जिससे महिलाएं अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार थानों या पुलिस कार्यालयों में नहीं आना पड़ेगा। “शक्ति दीदी” नियमित रूप से गांवों और स्कूलों में जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगी और उनका शीघ्र समाधान करेंगी।

पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर जैसे वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और अन्य सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ब्यूरोचीफ गणपत राय

खबर को शेयर करे

Leave a Comment