Editor

जनपद की बेटी ने छत्तीसगढ़ में लहराया परचम

Hamari sevaye

चहनियां। जनपद की बेटियां अब प्रदेश के नाम के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी अपना नाम रोशन करने लगी हैं। चहनिया विकास क्षेत्र के नौदर गांव की 13 वर्षीय हर्षिता ने छत्तीसगढ़ के कोरबा में आयोजित मुख्यमंत्री कप राज्य स्तरीय ओपन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।

VK Finance

कक्षा 6 की छात्रा हर्षिता, जो एक सामान्य परिवार में जन्मी हैं, ने अपने दादा रामनारायण यादव के कुशल निर्देशन में यह उपलब्धि प्राप्त की। उन्होंने प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में अपनी धाक जमा कर स्वर्ण पदक जीता।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में ओपी जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़ में 3 से 5 जनवरी तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 800 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया और किकबॉक्सिंग की विभिन्न विधाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा के अनुसार, यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित की गई थी। कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने कुल 85 पदक जीते, जिनमें 70 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य शामिल हैं। हर्षिता का स्वर्ण पदक जीतना जनपद और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

हर्षिता ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और दादा रामनारायण यादव को दिया, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। हर्षिता ने अब तक कुल चार पदक जीते हैं और भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने की इच्छा जताई है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment