Editor

रीवा घाट पर युवक ने गंगा में लगाई छलांग, शव बरामद

Hamari sevaye

वाराणसी। रीवा घाट पर देर रात एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना उस समय हुई जब लगभग 27 वर्षीय युवक अस्सी घाट की ओर से दौड़ते हुए आया और बिना रुके सीधे गंगा में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव रविवार की सुबह गंगा से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार बताया कि मृतक युवक ने काले रंग की जैकेट और नीली जीन्स पहनी हुई थी। हालांकि, उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment