
फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र के बहुचर्चित अखरी ट्रिपल मर्डर केस में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुन्नू सिंह की लगभग 52 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। संपत्ति कुर्की की कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
