Editor

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की प्रतिमा का स्थापना व विसर्जन

Hamari sevaye

ग्रामीणों ने किया गांव में होलिका स्थापना

VK Finance

रोहनिया।बसंत पंचमी के अवसर पर मोहन सराय स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को जय मां सरस्वती पूजन उत्सव समिति द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा की स्थापना कर हवन पूजन व देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के रोहनिया थाना अंतर्गत शहावाबाद ,कृष्णा नगर, बसंतपट्टी, जगतपुर, रोहनिया सहित कुल 20 जगह पूजा पंडालो में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी। इसके साथ-साथ राजातालाब थाना क्षेत्र में लगभग 15 पंडालों में मां सरस्वती की मूर्ति का स्थापना किया गया। जिसके दौरान रोहनिया थाना प्रभारी विवेक शुक्ला तथा राजातालाब थाना प्रभारी अमित वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था हेतु उक्त सभी पंडालो का भ्रमण किया। इस बार बसंत पंचमी पर्व दो दिन होने के कारण कही मां सरस्वती की प्रतिमा का स्थापना हुआ तो कहीं निकटतम तालाबों में मां की प्रतिमा की विसर्जन हुआ । इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने गांव में होलिका का स्थापना भी किया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment