Editor

विश्वनाथ धाम में गुप्त नवरात्रि की नवमी पर हुआ हवन व कन्या पूजन

Hamari sevaye

श्री काशी विश्वनाथ धाम में विभिन्न तिथियों पर अनुष्ठान का क्रम निरंतर जारी है। गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर गुरुवार को विधि- विधान से पूजन अर्चन और हवन के बाद कन्या पूजन किया गया। धाम में मंदिर न्यास का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण मिश्र ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवमी का पूजन और हवन किया। इसके बाद पार्वती मंदिर में माता पार्वती और गौरी नंदन गणेश जी का पूजन किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने धाम में ही कन्या पूजन की परम्परा का निर्वहन किया। दर्शन पूजन को धाम में पहुंची दो कन्याओं का पूजन कर उन्हें मिष्ठान, अंगवस्त्रम व दक्षिणा भेंट किया। बता दें कि माघ महीने की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से शुरू हुई है। 6 फरवरी को गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि थी। नवमी तिथि पर विधि विधान से पूजन और हवन का विशेष महत्व होता है। नवमी तिथि पर किए गए अनुष्ठान के दौरान मंदिर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment