Editor

कम्पोजिट विद्यालय अमड़ा, सकलडीहा में छात्र-छात्राओं की शानदार सफलता

कम्पोजिट विद्यालय अमड़ा, सकलडीहा, चन्दौली के विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित हाववृत्ति परीक्षा (NMMSE) में स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने शानदार रैंक प्राप्त की। इनमें चमन, नीरज यादव – 15 वाँ रैंक, बैंक, अमित गुप्ता-17 वाँ रैंक, आयुष गुप्ता-28 वाँ रैंक, उर्ववी-43 वाँ रैंक और पवन-46 वाँ रैंक शामिल हैं।

VK Finance

इसके साथ-साथ, अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में भी विभिन्न छात्रों का चयन हुआ। उनमें से प्रमुख चयनित छात्र-छात्राएं निम्नलिखित हैं:

  1. मीरज माधव – 78.75/100 (OBC श्रेणी में मंडल के प्रथम टॉपर)
  2. अमित – 72.5/100 (प्रथम स्थान)
  3. शिवचन – 67.5/100 (मंडल में तीसरे स्थान पर)
  4. ज्योति – 48.75/100
  5. पवन कुमार – 45/100

इन सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ससम्मान मेडल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक गणेश प्रसाद (प्राचार्य), भाग्यवती सिंह, मनोज कुमार, रंजू सिंह, शैलेश चौबे, संगीता गुप्ता, मीना श्रमी, दीपशिखा स०आ सहित अन्य उपस्थित थे।

विद्यालय परिवार ने इन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके मेहनत एवं सफलता को सराहा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment