Editor

CBI के प्रभाव से पूर्व मध्य रेलवे में तबादलों का दौर तेज, 113 RPF जवानों का हुआ तबादला, DDU में होंगे तैनात

Hamari sevaye

चन्दौली। पूर्व मध्य रेलवे में पिछले कुछ दिनों से तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। खासकर पीडीडीयू समेत सभी पांच मंडलों में वर्षों से पदस्थ कर्मचारियों, आरपीएफ जवानों और अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। यह बदलाव तब और तेज हुआ जब सीबीआई ने पीडीडीयू रेल मंडल कार्यालय में पेपर लीक मामले में कार्रवाई की।

VK Finance

4 मार्च को सीबीआई ने लोको इंस्पेक्टर पद की परीक्षा के पहले छापेमारी करते हुए 1.17 करोड़ रुपए की नगदी और लीक पेपर बरामद किए थे। इसके बाद 26 कर्मचारियों और दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई के बाद से रेलवे प्रशासन ने कई विभागों में बदलाव करना शुरू किया और वर्षों से जमे अधिकारियों व कर्मचारियों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तेज कर दी।

बीते 7 मार्च को पीडीडीयू मंडल से 14 अधिकारियों का तबादला किया गया। 19 मार्च को विभिन्न मंडलों में तैनात 66 आरपीएफ निरीक्षकों के तबादले किए गए। और अब गुरुवार को आरपीएफ जवानों के तबादले का सिलसिला जारी रखते हुए कुल 113 जवानों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया। इनमें से कई जवानों को डी.डी.यू (डीडीयू) मंडल में तैनात किया गया है।

इस परिवर्तन से रेलवे प्रशासन में व्याप्त घबराहट और बेचैनी को महसूस किया जा सकता है, क्योंकि यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है जो पहले से जमे कर्मचारियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment