Editor

पूर्वा एक्सप्रेस हादसा: मझवार स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टला

Hamari sevaye

शनिवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चंदौली जिले के मझवार रेलवे स्टेशन के समीप एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (12303) के ब्रेक पैड जाम हो गए। ट्रेन के पहियों से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रोका, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया।

VK Finance

इस घटना से पहले, शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12:54 बजे कानपुर के रूमा स्टेशन के पास पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए कांशीराम ट्रामा सेंटर और एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में त्वरित कार्रवाई की और यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए। हादसे के चलते दिल्ली-हावड़ा रूट पर 13 ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं और 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच के आदेश दिए हैं और आगे की यात्रा के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।

ब्यूरोचीफ गणपत राय

खबर को शेयर करे

Leave a Comment