Editor

करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को विशेष अवकाश, फतेहपुर पुलिस की सराहनीय पहल

Hamari sevaye

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला पुलिसकर्मियों की भावनाओं और पारिवारिक दायित्वों का रखा गया ध्यान, बिना आवेदन मिलेगा एक दिन का अवकाश

VK Finance

फतेहपुर। करवा चौथ के पावन पर्व पर फतेहपुर पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान और कल्याण को लेकर सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की ओर से विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को एक दिन का विशेष अवकाश प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि इस अवकाश के लिए महिला पुलिसकर्मियों को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह पहल मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला पुलिसकर्मियों की धार्मिक आस्था, भावनाओं और पारिवारिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए की गई है। इसका उद्देश्य करवा चौथ के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर उपलब्ध कराना और उनके व्यक्तिगत जीवन के प्रति संवेदनशीलता दिखाना है।

फतेहपुर पुलिस की इस पहल से महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान, उनकी भावनाओं के आदर और कल्याण के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता सामने आई है। पुलिस विभाग की यह व्यवस्था महिला कर्मियों के पारिवारिक जीवन और उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का संदेश देती है।

फतेहपुर से सूरज गोयल की रिपोर्ट

खबर को शेयर करे

Leave a Comment