Editor

390 कैंट विधानसभा में वोटर लिस्ट कार्य पूर्ण, बूथ-वार समीक्षा पूरी

Hamari sevaye

वाराणसी। समाजवादी पार्टी द्वारा वाराणसी की 390 कैंट विधानसभा में मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) को बूथ-वार और वार्ड-वार तरीके से तैयार करने का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न कर लिया गया है। इस अभियान का नेतृत्व 390 कैंट विधानसभा प्रभारी अमन यादव ने किया, जिनकी सक्रिय भूमिका और नेतृत्व में यह कार्य चरणबद्ध रूप से संपन्न हुआ।

VK Finance

अभियान के तहत कुल 412 बूथों की वोटर लिस्ट का विस्तार से अध्ययन कर सूची को अपडेट किया गया। यह कार्य संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हर वार्ड में जाकर स्थानीय स्तर पर मतदाताओं की जानकारी एकत्रित की गई और संभावित संशोधनों को सूचीबद्ध किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्य में कई प्रमुख समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। इनमें राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी रजत कुमार, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी विवेक जोसफ, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष बाबा साहेब वाहिनी अंकित यादव, सत्यम सोनकर, जाहिद नासिर समेत अन्य जमीनी कार्यकर्ता शामिल रहे। इन सभी ने क्षेत्रवार जिम्मेदारी लेकर सूची संकलन और सत्यापन में योगदान दिया।

अमन यादव ने कहा कि यह कार्य सिर्फ एक सूची अपडेट भर नहीं, बल्कि एक लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। मतदाता सूची की शुद्धता से ही सही प्रतिनिधि चुने जा सकते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से काम करने का आह्वान किया।

इस अभियान ने समाजवादी पार्टी की जमीनी पकड़ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment