Editor

यूपी में 15.30 करोड़ वोटर्स:

वोटर लिस्ट में 57 लाख 3 हजार 304 नए नाम जुड़े; 15 लाख से अधिक युवा मतदाता
~~~~
उत्तर प्रदेश में इस बार करीब 26 लाख मतदाताओं बढ़े हैं। कुल वोटर्स की संख्या 15.30 करोड़ हो गई है। इस बार 57 लाख 3 हजार 304 लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। जबकि 31 लाख 19 हजार 121 लोगों के नाम सूची से कटे हैं। 1 जनवरी 2024 तक जोड़े गए युवा मतदाताओं (18 साल की आयु) की संख्या 15 लाख 57 हजार है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। रिणवा ने आगामी चुनाव और मतदाता सूची के बारे में पूरी जानकारी दी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment