Editor

वाराणसी: पीएम कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पंकज चौधरी का दौरा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

वाराणसी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी काशी पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर बैठक की। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

VK Finance

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से हंसराज विश्वकर्मा (जिला अध्यक्ष/विधायक), डॉ. अवधेश सिंह (विधायक), शैलेंद्र किशोर पांडेय, पवन सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, लाल बहादुर सिंह, वरुण कुमार सिंह, रवि प्रकाश सिंह, अजय उदल और मनीष पाठक शामिल रहे।

इसके अलावा प्रोटोकॉल प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने भी पंकज चौधरी का स्वागत किया। दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment