Editor

खत्म हुई पाबंदी: लखनऊ से अयोध्या रवाना हुईं 150 बसें

कल से चारबाग से चलेगी मेमू ट्रेन, जानिए टाइमिंग
~~~~~
परिवहन निगम की ओर से अयोध्या रूट की बसों का संचालन बुधवार को पूरी तरह बहाल कर दिया। 150 बसों का संचालन किया गया, जिसमें अतिरिक्त बसें भी शामिल रहीं। इन बसों में पैसेंजरों से तकरीबन 30 हजार यात्रियों ने सफर किया।
दरअसल, बीते सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने के बाद गत मंगलवार को अयोध्या की बसों में भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिससे अयोध्या धाम में पैर रखने की जगह नहीं बची। पैसेंजरों की संख्या बढ़ने के चलते मंगलवार दोपहर बसों को डायवर्ट करना पड़ा। रामसनेही घाट तक ही बसों को ले जाया गया, जबकि गोरखपुर-बस्ती रूट की बसों को आजमगढ़ के रास्ते चलाया गया। वहीं बुधवार को लखनऊ से अयोध्या के लिए बसों का संचालन पूरी तरह सामान्य कर दिया गया। बुधवार को आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से करीब 150 बसों से श्रद्धालुओं को अयोध्या रवाना किया गया।
परिवहन निगम के पीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को बसों का संचालन रोकने के बाद बुधवार से अयोध्या रूट की बसों का संचालन पूरी तरह सामान्य हो गया। बाराबंकी से अयोध्या रूट पर रोडवेज बसों के जाने की अनुमति मिलने से प्रदेश भर के विभिन्न डिपो से करीब 930 बसें अयोध्या पहुंची हैं। अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने व उन्हें बाहर निकालने के लिए भी बसों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए अयोध्या में छह अस्थाई बस अड्डे बनाए गए है। जहां वापसी में श्रद्धालुओं को रोडवेज बसें पकड़ने में आसानी रहे।

VK Finance

25 जनवरी से चारबाग से अयोध्या के लिए चलेगी मेमू

लखनऊ से अयोध्या के लिए 25 जनवरी को मेमू ट्रेन का शुभारम्भ होगा। उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन से 04204 लखनऊ अयोध्या धाम मेमू ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन से शाम 5:25 बजे चलकर अयोध्या कैंट पर रात 9:10 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में आयोध्या कैंट से ट्रेन नंबर 04203 मेमू सुबह 5:45 बजे चलकर सुबह 9:10 बजे चारबाग पहुंचेगी। ट्रेन दोनों ओर से मल्हौर, जुग्गौर, सफेदाबाद, बाराबंकी, रसौली, सफदरगंज, सैदखानपुर, दरियाबाद, पटरंगा, रौजागांव, रूदौली, गौरियामऊ, बड़ागांव, देवराकोट, सोहावल, सालारपुर स्टेशनों पर भी रूकेगी। इसके अलावा प्रयागराज और मनकापुर से भी एक-एक मेमू ट्रेन संचालित की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment