Editor

उछल-कूद पर बंदर को मार दी थी गोली

कानपुर में 4 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया; आरोपी पर FIR
~~~
कानपुर में बंदर के उछल कूद से परेशान दबंग ने गोली मारकर हत्या कर दी। बंदर की हत्या की खबर फैलते ही बवाल मच गया। बुधवार को हिंदू संगठनों ने इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विवाद बढ़ने पर पुलिस ने 4 दिन बाद बंदर का शव कब्र से निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना किदवई नगर की है। आरोप है कि यहां के रहने वाले ठेकेदार सुरेंद्र सिंह के बेटे रजत ने 20 जनवरी को बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

VK Finance

छत पर बंदर के उछल कूद करने से नाराज था
वाई-ब्लॉक निवासी अंजनी मिश्रा ने बताया, उनके मोहल्ले में ठेकेदार सुरेंद्र सिंह चौहान रहते हैं। वह दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनका बेटा रजत सिंह पिता के रसूख के चलते इलाके में गुंडागर्दी करता है। आरोप है कि उसके घर पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दो दिन पहले 20 जनवरी को एक बंदर आया था। वह उछल कूद कर रहा था। इस पर रजत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बंदर को गोली मार दी। बंदर के शरीर से खून बहने लगा। उसने पड़ोसी अंजनी मिश्रा के घर जाकर दम तोड़ दिया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment