Sanjay Singhy

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

Hamari sevaye

वाराणसी। आज दिनांक 01 जनवरी 2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कार्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण करते हुए भवन की संरचनात्मक गुणवत्ता, विभिन्न कक्षों की उपयोगिता एवं उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित और कार्यकुशल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

VK Finance

पुलिस आयुक्त ने कार्यालय में अभिलेख प्रबंधन व्यवस्था, बैठक कक्ष, स्टाफ सुविधाओं तथा जनसंबंधित कार्यों के लिए बनाए गए काउंटरों की समीक्षा की और उन्हें समयबद्ध, पारदर्शी व सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। नवनिर्मित डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय के संचालन से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे प्रशासनिक, समीक्षा और समन्वय से जुड़े कार्यों में सुविधा मिलेगी, जिससे निर्णय प्रक्रिया और अधिक तेज व प्रभावी होगी।

उद्घाटन के पश्चात पुलिस आयुक्त द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भी भ्रमण किया गया। इस दौरान परिसर की स्वच्छता, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मानकों के अनुरूप रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्रीमती नीतू, संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment