Sanjay Singhy

गंगा आरती के दौरान गंगा में गिरा आईफोन, गोताखोर ने 30 फीट गहराई से निकाला

Hamari sevaye

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान वीडियो बनाते समय एक यात्री का आईफोन अचानक फिसलकर करीब 30 फीट गहरे गंगा के पानी में गिर गया। फोन गिरते ही यात्री परेशान हो गया और आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही मशहूर गोताखोर राकेश साहनी मौके पर पहुंचे और गंगा में छलांग लगाकर काफी मशक्कत के बाद गहराई से आईफोन को बाहर निकाल लिया। फोन सुरक्षित मिलने पर यात्री के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दी। यात्री ने गोताखोर राकेश साहनी का आभार जताया। घटना के दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने गोताखोर की सराहना की।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment