Editor

SIR प्रक्रिया पर वाराणसी में सियासी घमासान, सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Hamari sevaye

वाराणसी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और सिटी मजिस्ट्रेट रवि शंकर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता की मांग की।

VK Finance

सपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के नाम पर एक समुदाय विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदाताओं के नाम जानबूझकर सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। सपा नेताओं ने दावा किया कि PDA कार्यकर्ता ‘PDA प्रहरी’ बनकर प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वोटरों के नाम काटे गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने मंत्री रविंद्र जायसवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि जिहाद शब्द का सही अर्थ समझे बिना इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज का भारत के लोकतंत्र और संविधान पर पूरा भरोसा है और वह देश की एकता और अखंडता के साथ खड़ा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment