
वाराणसी में गुरुवार को धर्मसंघ से भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और चांदी का ध्वज लेकर संकटमोचन हनुमान मंदिर की ओर रवाना हुए। भक्तों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान हनुमान के जयकारे लगाए।

धार्मिक परंपरा के अनुसार यह ध्वज संकटमोचन हनुमान मंदिर में अर्पित किया जाएगा। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि यह ध्वजा यात्रा आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।